abslm 1/4/2021 Skmittal सफीदों :
बालिका विद्यापीठ के सहयोग से समाजसेवियों ने वीरवार को ढाठरथ गांव के लंगर मैदान में 121 पौधे लगाकर अनोखे ढंग से कूल-डे मनाया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कानूनगों सतपाल शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर समाजसेवी अधिवक्ता सियाराम भारद्वाज, पर्यावरण मित्र दलबीर रजाना कलां, राजबीर खान, प्राचार्या सुमन शर्मा, अधिवक्ता सोनू बिटानी, विजय कुंडू, स. गजन ङ्क्षसह, बलजीत, पटवारी विक्की व कुलबीर विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। मनुष्य कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते है, जो पौधे सोख लेते है, उसके साथ जल और सूरज की किरणों की आवश्यकता होती है। पौधे प्रकाश संस्लेषण से ऑक्सीजन निर्माण करते है।
जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे उतना वातावरण में ऑक्सीजन का निवास होगा। पेड़ कटने के कारण प्रदूषण अपने चरम सीमा पर है। वृक्ष प्रकृति को तो खूबसूरत बनाते ही है साथ ही साथ वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। अगर हमे अपनी पृथ्वी की रक्षा करनी है तो हमे अवश्य पेड़ लगाने होंगे।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है