वातावरण की शुद्धि और विषाणुओं के शमन के लिए हवन प्रभावी उपाय : अरविंद शर्मा
abslm 30/5/2021 Skmittal सफीदों :
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर के हाट रोड स्थित खादी आश्रम वाली गली में कोरोना भगाओ यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन में बतौर मुख्य अतिथि नगर पार्षद एवं समाजसेवी गौरव रोहिल्ला में शिरकत की। वही इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जयदेव माटा, प्रखंड उपाध्यक्ष यशपाल सूरी, चेतनदास भाटिया, अजीत वर्मा, रामरती वर्मा व होशियार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस हवन में वैदिक मंत्रोचारण के बीच लोगों ने अपनी-अपनी आहुति डाली और परमपिता परमात्मा से समाज को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की। इसके अलावा चन्नी चौक व हाजियों वाला कुआं चौक सफीदों शहर में भी हवन किए गए।
YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें साथ ही घंटी का बटन भी दबाएं... https://youtu.be/Bv7RCMbPkWE
अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा व नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला ने कहा कि कोरोना महामारी व संक्रमण से समाज को मुक्ति दिलाने के मकसद से ये यज्ञ आयोजित किए जा रहे हैं। वैदिक सभ्यता का आधार ही हवन-यज्ञ है। वातावरण की शुद्धि और विषाणुओं के शमन के लिए हवन प्रभावी उपाय है। यज्ञ की अग्नि में डाली जाने वाली जड़ी-बूटियों में औषधीय गुण होते हैं, जो धुएं के रूप में वायुमंडल में विलीन होकर विभिन्न प्रकार के विषाणुओं का शमन करते हैं। इससे कोरोना वायरस के खात्मे में मदद मिलेगी और वायुमंडल भी शुद्ध होगा। प्राचीन काल में महामारी के निवारण के लिए आयुर्वेद में यज्ञों का वर्णन? मिलता है। यजुर्वेद में यज्ञ को वायु की शुद्धि का हेतु कहा गया है कि यह असंख्यात संसार एवं अनेक प्रकार के ब्रह्माण्ड को धारण करने वाला तथा शुद्ध करने वाला कर्म है। वैदिक काल में ऋषियों ने यज्ञ की महिमा का वर्णन किया है वहीं हमारे पूर्वजों ने इसे दिनचर्या में अपनाया है। वर्तमान समय में भी यज्ञ पर अनेक प्रयोग करने के बाद वैज्ञानिकों ने इसे वायु शुद्धि और रोग निवारण का आधार माना है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है