AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कल हुई दो बाईकों की टक्कर में एक की जीवन लीला समाप्त, खेत से स्टार्टर चोरी

 खेत से स्टार्टर चोरी पर मामला दर्ज।



abslm 15/50/2021Skmittal सफीदों :
 शिकायत के आधार पर सफीदों पुलिस ने खेत से स्टार्टर चोरी होने का मामला दर्ज किया है। रामपुरा निवासी गुरलाल ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सफीदों मंडी निवासी सौरभ की जमीन गांव खेड़ा खेमावती में है और मैने उसे पिछले 2 साल से ठेका पर लिया हुआ है। खेत में ट्यूबवैल के कोठे में रात को घुसकर किसी ने दो स्टार्टर चोरी कर लिए। हमने अपने स्तर पर चोर की तलाश शुरू कर दी तो हमें पता चला कि दोनों स्टार्टर गांव खेड़ा खेमावती निवासी जगदीश ने चोरी किए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


न्यूज़:-2

कल हुई दो बाईकों की टक्कर में एक की जीवन लीला समाप्त खबर का अपडेट ...
अज्ञात व्हीकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज।

Skmittal सफीदो : उपमंडल के गांव बुढ़ाखेड़ा के पास घटित हुए सड़क हादसे को लेकर सफीदों पुलिस ने अज्ञात व्हीकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव बेरीखेड़ा निवासी मंजू ने कहा कि मैं और मेरा पति रामजुआरी अपने गांव बेरीखेड़ा से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए अपने गांव से सफीदों आ रहे थे। जब हमने गांव बुड्ढाखेड़ा को पार करके पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मोटरसाइकिल का दाहिना इंडिगेटर जलाकर हाथ का इशारा करके अपनी मोटरसाइकिल मोडऩे की कोशिश की तो इतने में एक अन्य मोटरसाइकिल बहुत तेज स्पीड से आया और हमारी मोटरसाइकिल के पीछे से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण हम गिर गए और मुझे व मेरे पति को चोटे आई। वहां लोगों ने हमें प्राइवेट व्हीकल द्वारा अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर मेरे पति को मृत घोषित कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है