AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राजकीय नर्सिंग कालेज सफीदों की छात्राओं ने वालिंटियर के तौर पर मरीजों की सेवा करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

abslm 15/05/2021 Skmittal सफीदों: 



राजकीय नर्सिंग कालेज सफीदों की छात्राओं ने कोरोना की इस महामारी में वालिंटियर के तौर पर मरीजों की सेवा करने के लिए एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। नर्सिंग छात्राओं का कहना था कि उनके कालेज में करीब 45 छात्राएं हैं और उनका दो साल का कोर्स पूरा हो चुका है लेकिन उनकी परीक्षा होनी बाकी रहती है। वर्तमान में कोरोना महामारी अपने पूरे वेग पर है और लोगों को कई कारणों से जान तक से हाथ धोना पड़ रहा है। कई स्थानों पर अस्पतालों में स्टाफ की कमी भी महसूस होती है। ऐसे में वे यह समझती है कि अध्यापकों ने उन्हे जो सिखाया है उसका लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए। 

YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/ceyc02NVTWc



वे चाहती है कि वे अस्पतालों या जहां पर सरकार व प्रशासन कहें अपनी ड्यूटी देकर मरीजों की सेवा का कार्य कर सकें। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हे इस सेवा के कार्य करने का मौका दिया जाए। ज्ञापन लेने के उपरांत एसडीएम मनदीप कुमार ने नर्सिंग छात्राओं की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी पेशकश को सरकार व उपायुक्त के पास भेज दिया जाएगा। अगर वहां से मंजूरी प्राप्त होती है तो उन्हे सूचित कर दिया जाएगा।
Facebook पर यह भी देखें फौलो करें, लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://www.facebook.com/safidonbreakingnews/videos/317308143176661/

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है