AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बाल्मीकि बस्ती में किया पत्रक, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण

ABSLM 1/6/2021 Skmittal सफीदों 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष और मोदी-2 कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा के जिला महेंद्रगढ़ प्रभारी एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने नगर की बाल्मीकि बस्ती में पत्रक, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर जिला आईटी सैल संयोजक रवि थनई विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कोरोनाकाल के चलते मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने की खुशी ना मनाकर कोरोना पीडि़तों की सेवा एवं बचाव का कार्य करके इसे सेवा दिवस के रूप में मना रही हैं।

 कोरोनाकाल में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक व मंडल अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्त्तागण सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंदों को भोजन, सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर, दवा एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवाभाव से ही देश का विकास संभव है और इसी भाव के साथ सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है