AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

दलबीर मलिक ने संभाला सफीदों के कार्यवाहक बीईओ का पदभार।

abslm 16/06/2021 Skmittal सफीदों :


खंड शिक्षा कार्यालय सफीदों में आज प्राचार्य दलबीर मलिक को कार्यवाहक ब्लाक शिक्षा अधिकारी नियुक्त करने एवं उनके पदभार संभालने पर फेडरेशन ऑफ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के संरक्षक नरेश सिंह बराड़ व अरुण खर्ब, हल्काध्यक्ष हवा सिंह खैंची, जसवीर सैनी, विनोद कंसल, रवि थनाई, अनिल खर्ब, रोहतास चहल, बीईओ कार्यालय के जगबीर व वजीर खर्ब मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दलबीर मलिक को गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले कल्याण सिंह चहल ने सफीदों खंड शिक्षा अधिकारी का एडिशनल चार्ज लिया था लेकिन उनके पास सफीदों के अलावा जींद एवं कलायत का भी कार्यभार था। जिस कारण उन्होंने यह जिम्मेवारी दलबीर मलिक को दे दी।

अपने संबोधन में दलबीर मलिक ने कहा कि कहा कि स्कूलों व बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। क्षेत्र के स्कूलों के बेहतर परिणामों के लिए वे विशेष रूप से कार्य करेंगे। सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के मुखियाओं से निरंतर समन्व्य स्थापित करके शिक्षा के स्तर ओर अधिक ऊंचा उठाया जाएगा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है