abslm 16/06/2021 सफीदों :
सफीदों सदर थाना पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव पाजू खुर्द निवासी शीला ने कहा कि उसके गांव के कुलदीप, अमित, शमशेर व कृष्ण ने उसकी 20 वर्षीय बेटी को गली में रोककर उसका हाथ पकड़ा, छेड़छाड़ की व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है