abslm 16/06/2021 Skmittal सफीदो :
नरवाना पुलिस ने सट्टा खाईवाल करते हुए सट्टा में प्रयुक्त नगदी सहित एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान प्रमोद बंसल वासी नरवाना के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज उप निरिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए भगत सिंह चौक नरवाना पर मौजूद थी। उसी समय मुख्य सिपाही रमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि प्रमोद बंसल वासी नरवाना जो नजदीक पंडित आटा चक्की के पास कनाल रोड पर सट्टा लगाने का काम करता है। जो अब भी गली मे मौजूद है और सट्टा लगाने का काम कर रहा है। इस सूचना पर उन्होंने एक साथी कर्मचारी को अपनी पहचान छुपाकर 200 रूपये देकर सट्टा पर्ची लगाने को कहा। इशारा मिलते ही आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सट्टा पर लगाए 10200 रूपये बरामद किए गए।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है