AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्वामी निगमबोध तीर्थ विद्यालय परिसर में भाजपा नेताओं ने मिलकर त्रिवेणी का रोपण किया



abs;m nSkmittal सफीदों : सफीदों के खानसर चौंक पर स्थित स्वामी निगमबोध तीर्थ विद्यालय परिसर में भाजपा नेताओं ने मिलकर त्रिवेणी का रोपण किया। इस मौके पर हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। 

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 




अपने संबोधन में विजयपाल सिंह व श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार व प्रकृति का श्रृंगार है। पेड़-पौधे वातावरण से दूषित वायु को ग्रहण करके हमें शुद्ध एवं जीवनदायक वायु प्रदान करते है। आज मानव अपनी भौतिक प्रगति की तरफ आतूर है। वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए बेधड़क वृक्षों की कटाई कर रहा है। ओद्योगिक प्रतिस्पर्धा और जनसंख्या के चलते वनों का क्षेत्रफल प्रतिदिन घटता जा रहा है। वृक्ष के कटने से पक्षियों का चहचहाना भी कम होता जा रहा है। अगर इसी तरह से वृक्षों की कटाई होती रही तो मनुष्य के अस्तित्व पर ही एक प्रश्न चिन्ह लग जाएगा। पेड़ लगाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वयं भी वृक्षारोपण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करने से ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता है। हमें लगाए गए पौधे को बच्चे की तरह से लालन-पालन करना होगा, तभी वह बड़ा होकर समाज को अपना लाभ दे पाएगा। इस मौके पर चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह के अलावा जयप्रकाश गर्ग, राकेश गोयल भोला, हरीश शर्मा, कविता शर्मा, रामरती वर्मा, अखिल गुप्ता, ललित मित्तल, रोहित गुंबर, सतीश मंगला, रवि थनई, रणबीर बिटानी, रमेश शर्मा, सक्षम भाटिया, सोनू रजाना, प्रवीण सैनी, राजेश जैन, ईश्वर बुवानीवाल व हरीश कंसल मौजूद थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है