AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

जीवन को बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेने न पड़े इसलिए लगाए पेड़ : विजय पाल सिंह एडवोकेट

ABSLM 2/07/2021 एस• के• मित्तल सफीदों :


 नगर के गांव सिंहपुरा के राजकीय माध्यमिक स्कूल में अध्यापकों द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाल सिंह एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रह कर पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है और इस संस्कृति में पेड़ पौधों को विशेष महत्व देते हुये उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए भारतीयों द्वारा पेड़ पौधों की पूजा की जाती है। पेड़ पौधों को जीवन रक्षक समझा जाता है। क्योंकि यह हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं एवं कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए समाज को जागरूक करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भी पेड़ पौधों के साथ लगाव रखने की प्रेरणा देनी चाहिए। पेड़ पौधे लगाने के साथ ही हमें उनकी देखरेख का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे और पार्टी अपने हर बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाने का काम करेगी। उन्होंने ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ तो जरूर लगाना चाहिए ताकि प्रकृति में ऑक्सीजन को बढ़ाया जा सके। 
पेड़ पौधे के बिना हमारा जीवन अधूरा रहता है क्योंकि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। यह मानव जाति को ऊर्जावान बनाते हैं इसलिए हर मनुष्य को पर्यावरण को बढ़ावा देकर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से दुनिया की शुरुआत हुई है तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता है इसलिए हमें पेड़ पौधों से पेट भरने के लिए फल सब्जियों के साथ-साथ तन ढकने के लिए कपड़ा और घर बनाने लकड़िया भी प्राप्त होती है। पेड़ पौधों से हमें औषधियां भी प्राप्त होती हैं जो हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि करोना काल चला हुआ है इसमें हमें ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा कमी महसूस हुई इसलिए हमें अब ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी कोई स्थिति भी बने तो कम से कम ऑक्सीजन की कमी ना हो। इस मौके पर उनके साथ स्कूल के मुख्याध्यापक शमशेर सिंह मास्टर छबीलदास मास्टर मुकेश शर्मा मास्टर भीम सिंह मास्टर मामराज मास्टर अशोक कुमार प्रमोद पीटीआई सुशील शर्मा सुमन देवी इंद्रावती कलावती जिला आईटी संयोजक रवि थनई रणबीर बिटानी सोनू रजाना आदि मौजूद रहे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है