AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा त्रिदेव कार्यशाला सफीदों के निजी स्कूल में सम्पन्न कार्यकर्त्ताओं को दिए संगठन की मजबूती के टिप्स

ABSLM  10/10/2021 एस• के• मित्तल :

 भाजपा द्वारा नगर के जींद रोड स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को विधानसभा स्तरीय त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की। कार्यशाला में विशेष तौर पर प्रदेश महामंत्री व राई से विधायक मोहन लाल बडोली, जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सैनी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। संगठन द्वारा बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ बीएलए-2 को त्रिदेव की संज्ञा दी गई है। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कार्यकर्त्ताओं को संगठन में काम करते रहने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे का आह्वान किया। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्त्ताओं को अवगत करवाया। 
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल  योजनाएं को अमलीजामा पहनाकर आम जनमानस को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की योजनाओं से खुश है। विधायक मोहन लाल बडोली ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने पदों के साथ न्याय करते हुए कार्य करे और संगठन को आगे बढ़ाएं। कार्यकर्त्ताओं का दायित्व बनता है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। अपने-अपने बूथ पर कम से कम 5 लोगों के घरों में जाकर उनके साथ अनौपचारिक तौर पर बैठें और उन्हे सरकार की योजनाओं से अवगत करवाएं। इस अवसर पर जींद से वरिष्ठ नेता सज्जन गर्ग, मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा, विजेंद्र मलिक, सतबीर लाडवाल, गुरप्रीत सिंह नत, सोमदत्त शर्मा, बलवंत पांचाल, रवि थनई, मुकेश लूदाना, सतपाल बुरा, कुलवंत सिंह, शीशपाल बैरागी, सोमपाल रिटोली, सुनील लाड़वाल, रोहित गुम्बर, जैरी तुसामड व अजय माहला विशेष रूप से मौजूद थे। 

फोटो कैप्शन 4.: विधायक मोहनलाल बडौली का अभिनंदन करते हुए पार्टी पदाधिकारीगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है