AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान का मामला


युवती के परिजनों द्वारा की गई युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या
सफीदों असंध मार्ग पर मिला था युवक का शव 
3 आरोपियों को गिरफ्तार करके किया कोर्ट में पेश

abslm 19/10/2021 एस• के• मित्तल : 

असंध हलका के डेरा गुजराखीया निवासी युवक प्रिंसपाल की गांव रामपुरा में उसकी दोस्त युवती के परिजनों द्वारा निर्ममतापूर्वक  हत्या कर दिए जाने व शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से उसे सफीदों-असंध मार्ग पर फेंक दिए जाने के मामले में सफीदों पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लड़की मां गुरविंद्र कौर, चाचा गुरफतेह सिंह व फूफा जसविंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने लड़की की मां गुरविंद्र कौर को मामले की छठे आरोपी के तौर पर शामिल किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने फूफा जसविंद्र सिंह को एक दिन के रिमांड पर तथा दो अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने युवक को बेरहमी से मारकर उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नियत से उसे असंध रोड़ पर रात के अंधेरे में फेंक दिया था। वारदात में प्रयोग किया गया डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी लड़की के फूफा जसविंद्र सिंह से हत्याकांड में प्रयोग की गई कार की बरामदगी की जाएगी। जसविंद्र सिंह की कार में ही युवक को मारकर उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नियत से ले जाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी बचे तीनों आरोपियों को भी जल्द से जल्द काबू कर लिया जाएगा। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में मृत्तक प्रिंसपाल की मां बलजीत कौर ने कहा था कि मेरा लड़का प्रिंसिपल 16 अक्टूबर की सांय 4 बजे घर से मेरे को यह कहकर गया था कि वह अपने चाचा के लड़के के जन्मदिन पर जा रहा है। रात करीब साढ़े 12 बजे उसके दोस्त आकाशदीप ने आकर बताया कि वह और प्रिंसपाल दोनों गांव रामपुरा गए थे। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
प्रिंसपाल गांव रामपुरा निवासी अपनी एक दोस्त से मिलने गया था। रामपुरा में उसने अपनी दोस्त से फोन पर चेट की और उसके बाद वह उसके घर के अंदर चला गया था और मैं घर के बाहर उसका बाहर इंतजार करने लगा तो मेरे को थोड़ी देर बाद घर के अंदर से आवाजें सुनाई देने लगी व चीखें आने लगी। हमें पता चला कि मेरे लड़के की लाश असंध रोड नजदीक डेरा सच्चा सौदा के पास सड़क के किनारे पड़ी है। हमने वहां पर जाकर देखा तो मेरे लड़के  की लाश जिसके शरीर पर चोटें लगी हुई थी और सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। मेरे लड़के प्रिंसपाल को गांव रामपुरा की एक लड़की, पिंद्र सिंह, गुरफतेह सिंह, गुरनाम सिंह निवासी रामपुरा व इसके रिश्तेदार जसविंद्र सिंह उर्फ जस निवासी चौगामा ने मिलकर अपनी लड़की से फोन द्वारा प्रिंसपाल को अपने घर बुलाकर सभी ने मिलकर चोटें मारकर मेरे बेटे प्रिंसपाल का कत्ल करके उसकी लाश को जसविंद्र उर्फ जस की कार में डालकर सड़क के किनारे गुरुद्वारा सच्चा सौदा के नजदीक फेंक दिया। इस सभी ने मेरे लड़के को बेरहमी से पीटकर उसका कत्ल किया है।

फोटो कैप्शन 5.: पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है