कोविड नियमों की उल्लंघना पर दिल्ली सरकार ने दो दिनों में वसूले 1.54करोड़

abslm 25/12/2021 एस• के• मित्तल          



नई दिल्ली,   कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली सरकार ने पिछले दो दिनों के भीतर 7,700 से अधिक उल्लंघनकर्ताओं को पकड़ा है और इनसे 1.54 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की प्रवर्तन टीमें बाजारों, रेस्तरां, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक-दूरी के मानदंडों के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई कर रही हैं। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 


सरकार द्वारा गठित किया गया उड़न दस्ता ऐसे लोगों पर निगरानी रख रहा है, जो लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। गुरुवार को दक्षिण जिले के अधिकारियों ने महरौली के एक जाने-माने रेस्टोरेंट को सील कर दिया, जहां करीब 600 लोग एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

राजस्व विभाग की टीमें हैं पूरी दिल्ली में तैनात
राजस्व विभाग की टीमों ने दिल्ली के सभी 11 जिलों में 22-23 दिसंबर को 7,552 लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा है। पूर्वी दिल्ली में 1,243, उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 1,376 और दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में 1,005 लोगों को उल्लंघन करते पकड़ा है। इस बीच 164 लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते कार्रवाई की गई है। पश्चिमी जिले में अधिकतम 109 लोगों पर कार्रवाई हुई है। इसके बाद उत्तरी दिल्ली में कार्रवाई हुई है।

फोटो कैप्शन 1.: चालान काटती हुई पुलिस टीम 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है