तुलसी पूजन दिवस पर हेलो स्कूल में दिए जलाकर किया तुलसी पूजन

abslm 24/12/2021 एस• के• मित्तल        


सफीदों,  नगर के हेलो स्कूल में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। बच्चों ने दिए जलाकर तुलसी का पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। अपने संबोधन में कविता शर्मा ने कहा कि तुलसी एक अनमोल औषधीय पौधा है। तुलसी का आध्यात्मिक, वैज्ञानिक व औषधीय अनेक प्रकार से महत्व है। तुलसी का धार्मिक ग्रंथों में विशेष उल्लेख है। 



#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
उन्होंने कहा कि आज के बच्चे व युवा पीढ़ी पथभ्रष्ट होती जा रही है तथा उन्हे अपनी पुरातन संस्कृति से जोडऩे की आवश्यकता है। इस कार्य में बच्चों के अभिभावकों व शिक्षिकों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इसके अलावा उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो के बलिदान के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

फोटो कैप्शन 3.: तुलसी पूजन करते हुए बच्चे।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है