हरियाणा प्रगति रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने लिया पुरानी अनाज मंडी सफीदों का जायजा सफीदों में होने वाली हरियाणा प्रगति रैली होगी ऐतिहासिक - राजकुमार मोर

 ABSLM  20/12/2021 एस• के• मित्तल 

     

सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आगामी 9 जनवरी को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा प्रगति रैली को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। राजकुमार मोर व विजयपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सफीदों में होने वाली हरियाणा प्रगति रैली जिला जींद के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक होगी तथा राजनीति के नए आयाम स्थापित करेगी। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 




मुख्यमंत्री सफीदों के साथ-साथ पूरे जिला जींद को कई सौगातें इस रैली में देंगे। रैली स्थल का दौरा करने के उपरांत जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि वे इस रैली के लिए कमर कस ले तथा इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। इस मौके पर डा. राज सैनी, पं. रामफल शर्मा, रवि थनई, हरीश शर्मा, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश कुमार, रणबीर बिटानी, रमेश शर्मा, अखिल गुप्ता, मुकेश लुदाना, रामनिवास वाल्मीकि व सक्षम भाटिया मौजूद थे। 

फोटो कैप्शन 7.: रैली स्थल का जायजा लेते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है