ABSLM 21/12/2021 एस• के• मित्तल
जींद, क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड करने के मामले में साइबर क्राइम सेल जींद ने एक आरोपी को काबू किया है। गौरतलब है कि थाना पिल्लुखेडा के अंतर्गत आने वाले गांव भूरान निवासी संदीप ने दिनांक 16 नवंबर 2021 को थाना पिल्लूखेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई कि गत 13 सितंबर को उसके पास सन्नी नाम का व्यक्ति आया था जिसने खुद को एसबीआई बैंक में कर्मचारी बताया और कहा कि वह तुम्हारा एसबीआई बैंक में क्रेडिट कार्ड बनवा देगा। सन्नी ने किसी अन्य बैंक में क्रेडिट कार्ड बारे पूछा तो उसने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड बारे बताया। क्रेडिट कार्ड की लिमिट के बारे में पूछे जाने पर उसने 1 लाख 50 हजार रुपए लिमिट बता दी। जिस पर उसने कहा कि वह एसबीआई बैंक से ₹5 लाख लिमिट का कार्ड बनवा देगा और उसने एक्सिस बैंक के कार्ड की स्टेटमेंट मांगी तो उसने उसको अपने आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी, एक्सिस बैंक के कार्ड की स्टेटमेंट की कॉपी दे दी। सनी दोबारा 14 सितंबर 2021 को उसके घर आया और उसने मोबाइल से मेल भेजने को कहा जिस पर अपना मोबाइल उसने सनी को दिया। दिनांक 16 सितंबर 2021 को फोन करके उसने कहा कि तुम्हारे फोन पर एक लिंक भेज रहा हूं आप उसका ओटीपी नंबर बताना। तभी उसे समझ आया कि यह कोई फ्रॉड है और उसने ओटीपी देने से मना कर दिया। 17 सितंबर को उसे पता चला कि 14 सितंबर के दिन उसके क्रेडिट कार्ड से ₹40 हजार निकाल लिए गए। जिस पर थाना पिल्लूखेड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
इसी तरह आरोपी द्वारा एक अन्य मामले में 130000 रुपए का फ्रॉड किया था। जिस के संबंध में थाना पिल्लूखेड़ा में ही मुकदमा नंबर 263 धारा 379/420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर अपराध शाखा इंचार्ज पीएसआई करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल जींद की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में उक्त शिकायत के संबंध में कार्रवाई करते हुए सन्नी वासी बहिलवारा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार को काबू किया है। मुख्य सिपाही जोगिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था जिस दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी सन्नी ने बताया कि संदीप के अलावा उसने सतीश मोरखी खेड़ी के साथ भी धोखाधड़ी करके पैसों का ट्रांजैक्शन किया था। आरोपी संदीप से ठगे गए 1लाख 52 हजार रुपए बरामद करके आरोपी को आज 2 दिन के रिमांड के बाद जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
फोटो कैप्शन 9.: ऑनलाइन ठगी करने का आरोपी पुलिस टीम के साथ
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है