AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

32 बोर अवैध देशी पिस्तोल सहित युवक काबू

ABSLM  24/2/2022 एस• के• मित्तल        


 
जींद,     सीआईए स्टाफ जींद ने अवैध असला सहित युवक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। युवक के पास से एक 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद की है। पूछताछ करने पर युवक की पहचान गांव डालमवाला के संजय के तौर पर हुई है जो कि फिलहाल सेक्टर 9 जींद का वासी है। जानकारी देते हुए सीआईए जींद ईंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि सीआईए टीम डालमवाला होटल के पास गस्त मौजूद थी कि एएसआई अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि संजय वासी डालमवाला अवैध असला सहित सेक्टर 7-8 चौक पर कहीं जाने की फिराक में खडा है। 

यह भी देखें:-

निकाय चुनाव का बजा बिगुल… कन्या कॉलेज की पूर्व छात्राएं राकेश जैन के पक्ष में क्यों कर रहीं कैंपेनिंग…  देखे लाइव रिपोर्ट… 
सूचना मिलने पर टीम ने तुंरत रेड की व आरोपी संजय को 32 बोर देशी पिस्तोल सहित काबू किया पिस्तोल को खोलकर चैक किया तो खाली पायी गई। आरोपी संजय के पास पिस्तोल का कोई लाईसेंस नही मिला जो अवैध होने के कारण उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन जींद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।

फोटो कैप्शन .: अवैध असला सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है