AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों ने जमकर बहाया पसीना

abslm 17/02/2022 एस• के• मित्तल   

   

सफीदों,    उपमंडल के गांव बुढ़ाखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का छठे दिन स्वयंसेवकों ने जमकर पसीना बहाते हुए स्कूल प्रांगण व गांव में जोरदार सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सेवा भावना को उतारने की आवश्यकता है। यथासंभव जरूरतमंदों की मदद करना व सेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है। हर इंसान को तन, मन और वचन से दूसरे की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। जिन बच्चों में प्रारंभ से ही सेवा की भावना का स्वस्थ विकास कर दिया जाता है तो वे आगे चलकर अपने समाज में प्रतिष्ठा के पात्र बनते है। वास्तव में समाज के सुंदर निर्माण और भविष्य में उन्नति के लिए बच्चे में सेवाभाव का विकास करना अत्यंत आवश्यक है। इस सेवाभाव को विकसित करने के लिए विद्यालय व परिवार सबसे सुन्दर संस्था है। अभिभावकों व शिक्षिकों का दायित्व है कि वह स्वयं बच्चों के सामने अपने आचरण से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जिसे देखकर बच्चों में सेवाभाव का संस्कार पैदा हो। इस मौके पर वेदपाल, ईश्वर, अनिल व सुशील मौजूद थे।
यह भी देखें:-


बिहार से एक लड़की रास्ता भटक कर पहुंची सफीदों सदर थाना… किसी को हो जानकारी तो 9768452000 एचसी संजय को कांटेक्ट करें… 

फोटो कैप्शन 1.: शिविर में श्रमदान करते हुए स्वयंसेवक।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है