नगरपालिका चेयरमैन पद के चुनाव के लिए लड़कियों ने चलाया डोर-टू-डोर प्रचार अभियान
ABSLM 26/02/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,नगरपालिका चुनाव की घोषणा होते ही दावेदारों ने चुनाव प्रचार के तरह-तरह के तरीके ढूंढ लिए है। नगरपालिका सफीदों में चेयरपर्सन पद की दावेदार अरुणा जैन के पक्ष में लड़कियों ने डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। इन लड़कियों का कहना था कि अरुणा जैन के पति पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन द्वारा छात्राओं के हित में अनेकों कार्य करवाए गए है। राकेश जैन का सफीदों में राजकीय कन्या कालेज व राजकीय नर्सिंग कालेज बनवाने में विशेष सहयोग रहा है। इसलिए वह उनका प्रचार कर रही है। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन ने कहा कि नगरपालिका में जो उनके द्वारा पहले कार्य करवाए गए थे उनको कई निवर्तमान पार्षदों ने चेयरमैन के साथ मिलकर बिल्कुल नष्ट कर दिया है।
यह भी देखें:-
खारकीव में फंसे छात्र के मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल… भाई परेशान… जानने के लिए देखिए लाइव विडियो…
https://safidonbreakingnews.com/खारकीव-में-फंसे-छात्र-के-म/
शहर का भव्य रामसर पार्क को खंडर बना दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सुनीता सैनी व उनके पति बजिंद्र सैनी ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को अपना घोषणपत्र दिया। बजिंद्र सैनी ने कहा कि सफीदों शहर से गाडिय़ों में कूड़ा तो एकत्रित कर लिया जाता है, लेकिन आजतक भी नपा के पास उस कूड़े को डलवाने के लिए उचित स्थान नहीं है और ना ही मृत गयों को दफनाने के लिए कोई हड़वारा है।
फोटो कैप्शन 8.: डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाती हुई लड़कियां।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है