पूर्व मंत्री एवं सफीदों प्रभारी कृष्ण पंवार ने फूंका सफीदों पालिका चुनाव का बिगुल भाजपा प्रदेश में सिंबल पर लड़ेगी पालिका चुनाव: कृष्ण लाल पंवार कहा: भाजपा कार्यकर्ता ही होगा सफीदों नपा का अगला चेयरमैन

ABSLM एस• के• मित्तल
सफीदों,सफीदों नगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा संगठन शक्ति केंद्र प्रमुख पालक, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएलए-2 बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री एवं सफीदों पालिका चुनाव प्रभारी कृष्ण लाल पंवार ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए चुनावी बिगुल फूंका। इस बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, हरियाणा टैक्स ट्रिब्युनल के पूर्व सदस्य कर्मबीर सैनी, मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा व भाजपा नेता सुरेश कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा किभ् भाजपा प्रदेश में सिंबल पर पालिकाओं के चुनाव लड़ेगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लडऩे में सक्षम है। जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी कमल का निशान देकर भेजेगी सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जितवाने का काम करें। उन्होंने कहा के पार्टी का हर बूथ व कार्यकत्र्ता पूरी तरह से मजबूत है। यह चुनाव मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के तहत लड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया के नगरपालिका चुनाव निकट भविष्य में संभावित है तथा कार्यकर्ता इन चुनावों को लेकर सक्रिय हो जाए तथा अपनी तैयारियां शुरू कर दें। यह भी देखें:-
युद्ध का शिकार युक्रेन में फंसी सफीदों की बेटी हर्षिता गुलाटी से लाइव … सुनिए वहां के ताजा हालात… https://safidonbreakingnews.com/युद्ध-का-शिकार-युक्रेन-मे/ इस मौके पर सुरेश कौशिक, राजेंद्र कुमार, रमेश शर्मा, अखिल गुप्ता, बलवंत पांचाल, पाले राम यादव, राजकुमार जोगी, शिवचरण गर्ग, ललित मित्तल, रवि थनई, मदन गोयल, ईश्वर सैनी, कविता शर्मा, कमलदीप अत्रि, सरोज भाटिया, मंजू गौतम, रामरती वर्मा, रोहित गुम्बर, सुनील लड़वाल, सक्षम भाटिया, सुभाष थरेजा, कुणाल कश्यप, विशाल मदान, प्रवीन सैनी, रामनिवास, बजिंद्रर, अजित पाथरी, टेकराम, मुकेश थनई व वेद नंदवानी सहित काफी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो कैप्शन 9.: पालिका चुनावों को लेकर कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं सफीदों प्रभारी कृष्ण लाल पंवार।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है