ABSLM 20/02/2022 सर्वेश्वर मोदानी
चान्दारुण.चान्दारुण श्याम मंदिर मे आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले फाल्गुन मेला महोत्सव की तैयारियों जोरो पे चल रही हे । श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद हेडा ने बताया की आने वाली 14 मार्च को बाबा श्याम मन्दिर प्रागंण मे विशाल भण्डारा, अलौकिक श्रृंगार , अखण्ड ज्योत , पुष्प वर्षा ,इत्र वर्षा , महाआरती , विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया हे । मंदिर प्रागंण मे शनिवार को श्री श्याम फाल्गुन एकादशी मेला महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया ।
बच्चों के मनोरंजन के लिए झुले , प्रसाद की दुकानें ,महाप्रसादी की व्यवस्था, परिक्रमा के लिए उचित व्यवस्था ,बाबा श्याम के दर्शन के लिए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग -अलग लाइन की व्यवस्था आदि तैयारी जोरो पर हे । नटवर मोदानी ने बताया की बाबा की निशान यात्रा दिनांक 14 मार्च को प्रातः7.15 बजे वैकटेश मंदिर डेगाना से रवाना होकर श्री श्याम मंदिर चान्दारुण आयेगी । इस दौरान सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद हेडा़ , कमलकिशोर नावंधर , महावीर सिंह , दुर्गाप्रसाद लढा़ , जुगलकिशोर नावंधर , सत्यनारायण तिवारी , सुरेश मोदानी , भगवती लखारा , कृष्णअवतार हेडा़ , जगदीश चिंतलागिया , मंदिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव , कंचन सिंह , पिन्टू सोनी , मनोज मितल , ओम नाथ , मनोज सारडा़ , विनोद सारडा़ , सुनिल पान्डिया सहित कई श्याम भक्त मौजूद रहे
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है