प्रतिभाओ एवं भामाशाहों का होगा सम्मान
ABSLM 11/03/2022
आज शिक्षा नगरी, कुचामन सिटी (नागौर ) में ‘‘माहेश्वरी एकता परिवार सम्मान समारोह 2022‘‘ का आयोजन श्रीमान् रामगोपाल मूंदड़ा (सूरत) की अध्यक्षता में किया जाएगा । मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान् रमेश कुमार बंग (हैदराबाद चेयरमैन महेश बैंक) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी (विधायक राजसमंद) भी कार्यक्रम में भाग लेंगी । इस सम्मान समारोह के गेस्ट आॅफ दी ओनर के रूप डाॅ. स्वरूप भूतड़ा (राजस्थान युवा कोषाध्यक्ष भाजपा) , अरविंद चोखड़ा, बजरंग चोखड़ा, मनोज कचोलिया, आर.डी.शर्मा एवं विशेष अतिथी के रूप में सत्यनारायण भंसाली, श्याम मंत्री, सी.पी. बिरला, द्वारका प्रसाद हेड़ा, लक्ष्मणसिंह स्वतंत्र (अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखकमंच दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष), लक्ष्मीनारायण मंत्री, राजाराम सारड़ा,शुभम माहेश्वरी, विलास बजाज, अशोक राज कोलाणी, किशन लढ़ा (डिप्टी मेयर जोधपुर) आदि शिरकत करेंगे। इसी के साथ पूज्य श्रद्धेय श्री व्यासपीठ मदन मोहन जी महाराज का आशीर्वाद भी कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभाओं और आमजन को मिल सकेगा । मदनमोहन महाराज के साथ महिलाए भजनो के साथ फागोत्सव, फूलो की बरसात करके मनाऐंगे।
इस सम्मान समारोह में भारतवर्ष से चुनी गई माहेश्वरी समाज की विशिष्ट विभूतियों को- राष्ट्रीय सेवा सम्मान, समाज सेवा सम्मान, महिला सशक्तिकरण सम्मान, प्रतिभा सम्मान, शिक्षा भूषण सम्मान, विशेष सम्मान, चित्रकार भूषण सम्मान, स्वास्थ्य भूषण सम्मान, पत्रकार भूषण सम्मान, वृद्ध सेवा सम्मान, नारी सम्मान, आध्यात्मिक भूषण सम्मान आदि सम्मानों से सम्मानित किया जाकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा ।यह समारोह राम काबरा (कुचामन सिटी) के सानिध्य में सम्मन्न होगा।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है