abslm 24/03/2022 एस• के• मित्तल
जींद, महिला थाना जींद पुलिस द्वारा घर में घुसकर परिवार पर हमला करने के आरोप में गांव सुरबरा के 4 लोगों को काबू किया गया है। उन पर घर में मौजूद एक महिला, उसके पोते व एक लडकी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपियों की पहचान सुरबरा के रहने वाले अंकित, सोनु, अंजली व रजनी के रुप में की गई है।
बता दें कि 14 फरवरी को गांव सुरबरा निवासी एक महिला ने महिला थाना जींद में दी शिकायत में बताया गया कि राजबीर, मनीराम, अंकित पुत्र राजबीर, अंजली पत्नी अंकित, सोनु पुत्र राजबीर, रजनी पत्नी राजबीर व अन्य ने उनके घर में घुसकर उसे व प्रिया को चोटें मारी। उसके पोते सात्विक का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। जिस शिकायत पर महिला थाना जींद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सुरबरा में हुए मारपीट के मामले में जांच अधिकारी मुख्य सिपाही प्रीति द्वारा जांच के दौरान नामजद चार आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश किया गया व अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है