ABSLM 8/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेहतरीन बजट पेश करके प्रदेश को अनेक सौगातें प्रदान की हैं और इन सौगातों से जनता का हर वर्ग लाभान्वित होगा। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पंचकुला में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे। कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित होगी। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। पंचकुला में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा। अंबाला व पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी। अंबाला में मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए आजीवन देखभाल गृह की स्थापना होगी। पानीपत में कपड़ा उद्योग के लिए भाप बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए तीन माह में पीपीपी मोड पर तंत्र बनाया जाएगा। शिवालिक की पहाडिय़ों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा। कपास उत्पादक जिला सिरसा और फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई प्रोत्साहन केंद्र बनेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है, जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है। राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपए रखा गया है। इस बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। 23 में 75 नए सेक्टर काटकर उसमें 40 हजार प्लाट का आवंटन करेगी। बजट में हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 21 नए साइबर थाने खोलने का फैसला किया है। साथ ही 1000 महिला कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों के लिए 2000 नए रिहायशी आवास बनाए जाएंगे। 10 हजार जनसंख्या वालों में शहरी सुविधा प्रदेश में 10 हजार की जनसंख्या से अधिक वाले गांवों में नगर की तरह ही सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्ट्रीट लाइट्स तथा सीवरेज योजना लाई लाएगी।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है