अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाया गया स्वास्थ्य जांच कैंप महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत: साध्वी मोक्षिता

 ABSLM 8/03/2022 एस• के• मित्तल         


सफीदों,    उपमंडल के गांव सरनाखेड़ी स्थित भक्ति योग आश्रम में स्वामी डा. शंकरानंद सरस्वती की सद्प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप ने अपना सहयोग प्रदान किया। शिविर की अध्यक्षता साध्वी मोक्षिता ने की। शिविर में आयुष्मान भव अस्पताल सफीदों की महिला डाक्टरों की टीम ने पहुंचकर करीब 200 महिलाओं को स्वास्थ्य जांचा और उन्हे नि:शुल्क दवाईयों के साथ-साथ उचित परामर्श दिया। इस मौके पर डा. प्रियंका गुज्जर, ज्योति थनई, मोनिका शर्मा, रेखा, दिनेश बिंदलिश, साध्वी अराधिका, स्वामी रवि भारती, रीना व हरीश मौजूद थे। अपने संबोधन में साध्वी मोक्षिता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। 
यह भी देखें:-

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव… 
आज महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की सबसे बड़ी जरूरत है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं तथा हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।

फोटो कैप्शन 4.: शिविर में मौजूद साध्वी मोक्षिता व अन्य।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है