यूपी समेत तीन अन्य राज्यों में बनेगी विकासवादी सरकार: बचन सिंह आर्य आर्य सदन में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी

ABSLM  10/03/2022  एस• के• मित्तल 

        

सफीदों,     देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की जीत को लेकर नगर के आर्य सदन में वीरवार को जोरदार खुशी मनाई गई। रूझान आना शुरू होते ही कार्यकर्ता आर्य सदन में जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचे और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने विशेष रूप से शिरकत करके कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश सहित में उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भी भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर रही है। चारों राज्यों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त करके दूसरे दलों को पूरी तरह से नकार दिया है। वह दिन दूर नहीं जब देश के हर राज्य में भाजपा सत्ताशीन होगी। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते पांच सालों में योग आदित्यनाथ की ओर से किए गए कार्यों पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है। अब फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ताशीन होकर यूपी में जोरदार विकास करेंगे तथा जनता को सुरक्षा प्रदान करेंगे। 
यह भी देखें:-


बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह के आफिस में कार्यकर्ता जमकर नाचे… देखिए लाइव… 
उन्होंने बताया कि संगठन ने उनकी भी उत्तरप्रदेश चुनावों में ड्यूटी लगाई थी। संगठन के द्वारा दिए गए दायित्व को निभाते हुए उन्होंने वहां पर उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। उनके द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है कि वहां पर लगभग सभी भाजपा उम्मीदवार अपने विरोधी उम्मीदवारों से बहुत आगे चल रहे हैं। यूपी समेत तीन अन्य राज्यों में एक बार फिर विकासवादी सरकार बनने जा रही है।

फोटो कैप्शन 1.: जीत पर कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा करवाते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है