पंजाब में जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
पंजाब में आप की जीत पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिधू ने कहा- पंजाब चुनावों ने देश की जनता को दिखाया एक नया रास्ता
ABSLM 10/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिधू के सफीदों कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्र मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिधू के साथ मिलकर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया व मिठाईयां बांटी। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिधू ने कहा कि पंजाब में पार्टी को स्पष्ट बहुमत व बड़ा जनादेश मिला है। कांग्रेस की चन्नी-सरकार के पतन के साथ ही आम आदमी पार्टी का दायरा दिल्ली से आगे बढ़कर पंजाब तक पहुंच गया और वह दिन दूर नहीं जब पार्टी पूरे देश में अपना परचम लहराएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी को जनता द्वारा दिए गए पूर्ण बहुमत के बाद हरियाणा के आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी की लहर व जोश है।
यह भी देखें:-
भागवत सेवा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज को सफीदों के नागक्षेत्र हाल से सुनिए लाइव…
पंजाब की जनता ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा लागू किए गए मॉडल पर अपनी मोहर लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को पंजाब चुनावों ने एक नया रास्ता दिखाया है। पंजाब की जनता पिछले काफी समय से एक विकल्प तलाश थी। ऐेसे में दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा जनता की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, पानी, बिजली, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधार से प्रभावित होकर जनता ने आम आदमी पार्टी को इनका विकल्प चुना और विधानसभा चुनावों में बड़े-बड़े धुरंधरों को धाराशाही कर प्रदेश की सत्ता आम आदमी को सौंपने का काम किया है।
फोटो कैप्शन 3.: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिधू।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है