ABSLM 29/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत दूसरे दिन अग्निशमन व पालिका कर्मचारियों ने जमकर रोष जताया। दोनों विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान संजय शर्मा, फायर प्रधान सुनील कुंण्डू, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान दिलबाग सिंह, नगरपालिका यूनियन के प्रधान अजय ने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, जोखिम भत्ता 50000 रूपए, जनसंख्या के आधार पर पद सृजित किया जाए, सफाई व फायर कर्मचारियों की मौत पर 50 लाख का बीमा लागू हो, समान काम समान वेतन लागू हो, 1366 फायर कर्मियों को फायर ऑपरेटर पद पर समायोजित किया जाए व कर्मचारियों की पेंशन पंजाब की तर्ज पर लागू होनी चाहिए।
इस मौके पर संजय शर्मा, सुनील कुंडू, मंगतराम, रामसिंह राणा, अजय, नरेश, संतोष, शीला, रोशनी, मंजीत, नरेश, तेजबीर व जसबीर मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 6.: नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है