आस्था ने गौसेवा व पौधारोपण करके मनाया जन्मोत्सव

 

ABSLM 29/03/2022 एस• के• मित्तल  


सफीदों, सामाजिक संस्था उड़ान ग्रुप से प्रेरणा लेकर आस्था ने अपना जन्मदिन गौसेवा व पौधारोपण करके मनाया। हर बार से कुछ हटकर आस्था अपने जन्मदिन पर गौशाला पहुंची। 

आस्था ने वहां पर गौवंश को गुड़ व दलिया खिलाया तथा गौशाला प्रांगण में पौधारोपण किया। पत्रकारों से बातचीत में आस्था ने बताया कि वह हर साल अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाती थी लेकिन इस बार उसने उड़ान ग्रुप ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर अपना जन्मदिन गौवंश की सेवा करके मनाया। उड़ान गु्रप ट्रस्ट से जुड़े काफी परिवारों के बच्चे अपना जन्मदिन गौसेवा करके व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाकर मनाते हैं। उसी से प्रेरणा लेकर उसने भी गौसेवा करके अपना जन्मदिन मनाया है। आस्था के इस कार्य की पूरे नगर में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।


फोटो कैप्शन 5.: गौशाला में पौधारोपण करती हुई आस्था।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है