ABSLM 16/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, कच्चा आढ़ती संघ की एक बैठक नगर की नई अनाज मंडी में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाना था। इस चुनावी बैठक के सभापति पूर्व पालिका प्रधान रामेश्वर दास गुप्ता रहे। बैठक में अनाज मंडी के काफी तादाद में आढ़ती मौजूद रहे। बैठक में कच्चा आढ़ती निर्वतमान प्रधान पाले राम राठी ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा रखा तथा अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सभापति को सौंप दिया। उसके उपरांत नया प्रधान चुनने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रधान पद के लिए सभापति ने नाम आमंत्रित किए। इस पद के लिए एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, पवन गर्ग, गणेशी गर्ग व मुकंदी तायल के नाम सामने आए। काफी विचार-विमर्श के उपरांत एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल के नाम पर सहमति बन गई। उसके उपरांत सभापति ने एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल को प्रधान घोषित कर दिया।
यह भी देखें:-
खाटू श्याम निशान यात्रा का पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन ने किया भव्य स्वागत… देखे लाइव…
बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट व माल्यार्पण करके नवनियुक्त प्रधान का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आढ़तियों ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे सीजन के दौरान आढ़तियों, किसानों व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करके बेहतरीन कार्य करके दिखाएंगें। सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
फोटो कैप्शन 2.: नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल का अभिनंदन करते हुए आढ़ती।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है