नशा कारोबारियों पर कसी जाएगी नकेल: डीएसपी आशीष कुमार

ABSLM 29/03/2022 एस• के• मित्तल       

सफीदों, सफीदों के नए डीएसपी आशीष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सफीदों क्षेत्र में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसकर उनकी धरपकड़ की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि उनके पास नशे व उसके जुड़े कारोबारियों के बारे में कोई भी सूचना हो उसे तत्काल पुलिस के साथ सांझा करें तथा जानकारी देने वाले का नाम व पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि सफीदों क्षेत्र का माहौल अच्छा व सौहार्दपूर्ण रहें तथा पुलिस-पब्लिक के बीच संबंध बेहद अच्छे रहे। आम लोगों की पुलिस के प्रति जो धारणा है उसे बदलने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कार्यप्रणाली में भी काफी सुधार किया जाएगा।



उन्होंने सभी थानों व चौकियों में निर्देश जारी कर दिए हैं कि शिकायत आते ही उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाए तथा कोई भी शिकायत पेंडिंग स्थिति में ना रहे। उन्होंने महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से सजग है। महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति में महिला हेल्पलाइन व डायल 112 का प्रयोग करके पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि वे पुलिस का सहयोग करते हुए गैर कानूनी कार्यों में लिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें ताकि समय रहते उन लोगों पर कार्रवाई करके क्राइम व नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

फोटो कैप्शन 12.: पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी आशीष कुमार। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है