AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गेहूं के सीजन के मद्देनजर एसडीएम ने किया अनाज मंडियों का दौरा मंडियों की तत्काल सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करवाई जाए: डा. आनंद कुमार शर्मा

abslm  7/3/2022 एस• के• मित्तल 


सफीदों,    आने वाले गेहूं के सीजन के चलते एसडीएम आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा ने उपमंडल की गांव ढाठरथ और लुदाना स्थित अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान एसडीएम के साथ पिल्लूखेड़ा मंडी सचिव चरणदास मौजूद रहे। एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा ने अनाज मंडी में उपस्थित व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों में स्थित अनाज मंडी खाली होने पर ग्रामीण महिलाओं ने अनाज मंडी में उपले बनाया हुए हैं।



जिनको जल्द से जल्द दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दें ताकि आने वाले गेहूं के सीजन में किसानों को परेशानी का सामना ना उठाना पड़े। मार्किट कमेटी सचिव ने एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द मंडियों की सफाई करवा दी जाएगी। एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले गेहुं के सीजन के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीजन के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देकर सीजन को सुचारू रूप से चलाने को कहा गया है। इस मौके पर एआर मुकेश एवं सुरेन्द्र मौजूद रहे।


फोटो कैप्शन 5.: मंडियों का दौरा करते हुए एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है