AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लाइव क्लासेज, सिरसा में विद्यार्थियों के लिये हैप्पीनेंस वर्कशॉप मन की वैक्सीनेशन का आयोजन हुआ.........

abslm 27/03/2022Amit Kumar


सिरसा :  खुश रहना और मुस्कुराना मानव जीवन के दो स्वाभाविक लक्षण है| ये थीम के साथ आज नगर के नामी इंस्टीट्यूट लाइव क्लासेज,सिरसा में छात्र - छात्राओं के लिये वीकेंड क्लासेज में हैप्पीनेंस सत्र मन की वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया | जिसमें दिल्ली से आये गणित-कवि, वैदिक मैथ ट्रेनर व हैप्पीनैस इंफ्लूएन्सर श्री सौरभ जैन जी ने अपने आप से प्यार करें, अपने स्टडी को इन्जॉय करें, सभी की रिस्पेक्ट करें,अपने कम्फर्ट जोन को ब्रेक करें, प्रतिदिन स्नान करें, पाना है तो देना सीखें, हमेशा आभारी रहे । वर्कशॉप के बीच-बीच में उन्होंने अपने गणित के जादू, किस्से, कहानियां, रोचक बातें व सेंस ऑफ ह्यूमर से विद्यार्थियों को कई बार जोर-जोर से हँसने व तालियां बजाने पे मजबूर कर दिया | विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनिल चौधरी जी ने समापन में कहा कि ऐसे सेमीनार इंस्टिट्यूट में समय-समय पे आयोजित होते रहने चाहिए, अंत में माइंड ट्रेनर श्री राकेश फुटेला जी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करतेहुये धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम में रोहन जी, गुंजन जी आदि शिक्षक भी मौजूद रहे ।




निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है