ABSLM 10/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि 5 विधानसभाओं के चुनावों में 4 राज्यों में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि इन चुनावों में विकास की जीत ओर नकारात्मकता की हार हुई है। विजयपाल सिंह वीरवार को अपने कार्यालय में भाजपा की बंफर जीत पर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली, तरक्की व जनता की सुरक्षा भाजपा सरकारों में सुरक्षित है। भाजपा की यह बड़ी जीत पूरे देश के लिए बड़ा और खुशी का संदेश है। जनता ने विरोधी दलों खासकर सपा एवं कांग्रेस को वनवास दे दिया है। उन्होंने कहा कि देश के बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में डबल इंजन की सरकार जीत रही है। देश में भाजपा शासित प्रदेशों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर सरकारें चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को सुरक्षा का भरोसा व वातावरण प्रदान किया। योगी आदित्यनाथ ऐसे व्यक्तित्व हैं जो लगातार दूसरी बार सीएम की कुर्सी पर आसीन हो रहे हैं।
यह भी देखें:-
बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह के आफिस में कार्यकर्ता जमकर नाचे… देखिए लाइव…
यूपी की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है लेकिन विपक्ष ने जिस प्रकार धु्रवीकरण की कोशिश की, उसे जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण व काशी विश्वनाथ कोरिडोर की स्थापना अपने आप में अनूठे उदाहरण हैं। योगी सरकार ने क्राइम और क्रिमिनल को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। बड़े से बड़ा बदमाश स्वयं पुलिस के समक्ष सरण्डर कर रहा है। मोदी व योगी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों से भारत का मान विश्वपटल पर बढ़ा है।
फोटो कैप्शन 2.: पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है