AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया

 

ABSLM 8/3/2022 LAXMAN SINGH 


मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में आज 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला प्रकोष्ठ की ओर  से महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य  वक्ता के रूप में श्रीमान बृजेश सुदेव जी  (लीगल ऑफिसर)  श्रीमान शिवकुमार जी (डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन  ऑफिसर) व श्रीमान मुकेश कुमार जी (समाज सेवक) उपस्थित रहे ,उन्होंने महाविद्यालय के बी.एड व डी.एड के विद्यार्थियों को उनकी  सुरक्षा से संबंधित कानूनों की विशेष जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ के इंचार्ज श्रीमती सुमन बिश्नोई द्वारा किया गया।   इस वर्ष की महिला दिवस की थीम 'एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता 'को ध्यान में रखते हुए,  जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय ‌में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता भी करवाई गई । इस प्रतियोगिता में बी.एड  व डी.एड के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।इस प्रतियोगिता में बी.एड प्रथम वर्ष की छात्रा तन्नवी ने प्रथम स्थान  मंजू रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बी.एड द्वितीय वर्ष की छात्रा रेखा ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.जनक मेहता ने सभी विद्यार्थियों को व स्टाफ सदस्यों को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है