abslm 25/03/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव ऐंचरा कलां स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। सरफाबाद चौंकी में दी शिकायत में गांव ऐंचरा कलां निवासी बलराज ने कहा कि सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास मेरे मकान में अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। चोर उसके मकान से 40 हजार रूपए की नकदी व सोने-चांदी के गहने चुराकर ले गए है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 454 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 4.: मकान में सेंध लगाकर चोरी का प्रतीकात्मक फोटो


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है