AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महिला दिवस पर उड़ान ग्रुप द्वारा कार्यक्रम आयोजित


महिलाएं मॉडर्न बने लेकिन संस्कार ना छोड़े - साध्वी मोक्षिता
डीएसपी साधू राम व एसएचओ सुरेश कुमार ने कार्यक्रम में की शिरकत

abslm 7/03/2022 एस• के• मित्तल    

सफीदों,    नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भक्ति योग आश्रम से आईं साध्वी मोक्षिता का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं बतौर अतिथि डीएसपी साधू राम व सिटी एसएचओ सुरेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षा संस्था की महिला विंग अध्यक्ष ज्योति थनई ने की। इस मौके पर काफी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में साध्वी मोक्षिता ने कहा कि महिलाएं मॉडर्न तो बने लेकिन अपने संस्कार ना छोड़े। संस्कार ही महिलाओं की पहचान व सफलता की कुंजी है। एक महिला अपने संस्कारों के माध्यम से ही अपने बच्चों को समाज में एक मुकाम देती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है तथा हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। महिलाएं राजनीति, सामाजिक, रोजगार, खेल व विज्ञान के क्षेत्र में बड़े से बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रौशन कर रही हैं। अपने संबोधन में डीएसपी साधू राम व सिटी एसएचओ सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर मानसिक रूप से भी सशक्त होना होगा। मानसिक रूप से सशक्त नारी ही अपने अधिकारों को समुचित उपयोग करके देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन कर सकती है। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए अनेक अनेकों कानून बनाए हैं। इन कदमों व कानूनों का महिलाओं को निश्चित तौर पर लाभ पहुंच रहा है। कानूनों को लागू करने में पुलिस दिनरात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना ही उनकी प्रगति की राह को आसान कर सकता है। 
यह भी देखें:-



भंडारे व परिवार मिलन समारोह का दादी सती रानी को पहला निमंत्रण देकर किया पौधारोपण… एक अप्रैल को होगा विशाल भंडारा… क्या होगी खासियत… सुनिए लाइव… 
शिक्षित नारी स्वरोजगार प्राप्त करके आर्थिक रूप से संपन्न हो सकती है। वहीं संस्था की महिला विंग प्रधान ज्योति थनई ने कहा कि उड़ान गु्रप की हमेशा से यही पहल रही है कि लड़कियां अपने संस्कारों से जुड़ी रहकर अपनी शक्ति को पहचाने एवं आत्मनिर्भर बनें। संस्था द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए समय-समय पर अनेक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाते है तथा उन्हे कुकिंग, सिलाई व ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ज्योति थनई, अनुपमा, मोनिका शर्मा, दिव्या थनई, सीमा रोहिल्ला, अनु, ज्योति, चारू, खुशबू, झलक, शीतल, मुस्कान, मंजू, काजल व यशवी मौजूद थीं। 

फोटो कैप्शन 1.: कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व लड़कियां

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है