हड़ताल के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की नारेबाजी


ABSLM 29/03/2022 एस• के• मित्तल      
 



सफीदों, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर जन स्वास्थ्य विभाग के मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


इस दौरान यूनियन के ब्रांच प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने सरकार से जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को बहाल करने, एक्सग्रेशिया नीति को बिना शर्त लागू करने, कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैशलेस सुविधा उपलब्ध करवाने, सरकार से सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रुकी हुई एलटीसी देने, डब्ल्यूटीओ को टेक्निकल ग्रेड देने, ग्रामीण ट्यूबवैलो को पंचायत को न सौंपने की मांग की। इस मौके पर बलवान सिंह, देवराज शर्मा, बंसीलाल, सुरेंद्र कुमार, अनिल हुड्डा, अजय कुमार, संदीप सांगवान, मदनलाल, अजमेर, नसीब, ममताज, होशियार शर्मा, संदीप, मुनीराम व गुलशन मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 4.: नारेबाजी करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है