AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्विफ्ट गाड़ी से 17 किलो 400 ग्राम चरस सहित दो आरोपी काबू

abslm 10/04/2022 एस• के• मित्तल     


 जींद,सीआईए स्टाफ जींद पुलिस के द्वारा दो नशा तश्करो को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। सीआईए स्टाफ ने गांव ललित खेड़ा से से 17 किलो 400 ग्राम चरस सहित स्विफ्ट गाड़ी में दो आरोपियों को पकड़ा है। पकडे गए आरोपियों की पहचान पवन उर्फ पोन्ना व प्रदीप उर्फ टिंकू वासी गांव घड़वाल सोनीपत के तौर पर की गई है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए जींद ईंचार्ज निरीक्षक अनुप सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में बस अड्डा निडानी पर मोजूद थी कि उन्हे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पवन उर्फ पोन्ना व प्रदीप उर्फ टिंकू नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है जो आज भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लिए हुए हैं इस समय ललित खेड़ा बस अड्डा से करीब 200 मीटर आगे लुदाना की तरफ खड़े हुए हैं। इस सूचना पर सीआईए टीम द्वारा रैंडिग पार्टी तैयार की गई व ललित खेड़ा से थोड़ा आगे पहुंचे तो गाड़ी स्विफ्ट से उतरकर दो युवक भागने की कोशिश करने लगे।



 ड्राइवर सीट से उतरने वाले व्यक्ति को काबू कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रदीप उर्फ टिंकू व कंडक्टर सीट से उतरने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पवन उर्फ पूना वासी घड़वाल सोनीपत बताया। सीआईए की टीम द्वारा मार्केटिंग बोर्ड जींद के एसडीओ विकास गुप्ता की हाजरी में गाड़ी की कंडक्टर सीट के आगे पायदान पर सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था की तलाशी लेने पर सफेद रंग की पन्नी में लिपटी हुई चरस बरामद की गई। जिसका वजन करने पर कुल वजन 17 किलो 400 ग्राम पाया गया। आरोपियों को चरस सहित काबू कर थाना सदर जींद में एऩजीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


फोटो कैप्शन 3.: स्विफ्ट गाड़ी व बरामद चरस सहित दोनों आरोपी पुलिस टीम के साथ

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है