ABSLM 6/04/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सीआईए सफीदों की टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय व प्रवीण निवासी गांव रोझला के तौर पर हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना पिल्लुखेडा में 2 अप्रैल को सतीश निवासी गांव बुटानी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी मोटरसाईकिल हिरो एक्स स्ट्रीम अपने खेत में गांव बुटानी से रोजला माईनर पटरी हाट रोड पर खड़ी की थी। थोडी देर बाद वापिस आकर देखा तो वहां मोटरसाईकिल नहीं मिली।
जिस शिकायत पर थाना पिल्लुखेडा में भादस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। सीआईए सफीदों इंचार्ज पीएसआई आशीष कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को साहनपुर रोड सफीदों से काबू किया। उनसे पुछताछ करने पर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद कर ली गई है। आरोपियों से गहनता से पुछताछ करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो कैप्शन 2.: सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है