AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भगवान श्रीराम भारत की आत्मा है: अरविंद शर्मा

 ABSLM 13/4/2022 एस• के• मित्तल  

   

सफीदों, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के होली मौहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर प्रांगण में सामूहिक श्री सुंदर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की। विश्व हिन्दू परिषद् के नगर अध्यक्ष जयदेव माटा ने आए हुए श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की सदस्य महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं पुरोहित पंडित दीनबंधु दीनानाथ ने  संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ किया। अपने संबोधन में विहिप जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि इस काल में चिंरजीवी श्रीराम दूत हनुमान जी की कृपा प्राप्ति का सरल साधन केवल सुंदरकाण्ड एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ है। इस धरती पर आज भी हनुमान जी चिरंजीवी अवस्था में है। भगवान श्रीराम भारत की आत्मा है। अगर भारत को यदि भारत बने रहना है तो इसकी कुंजी सनातन हिन्दू धर्म एवं संस्कृति में है। राष्ट्र धर्म ही हमारा धर्म है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में हर मंगलवार व शनिवार को श्री हनुमान चालीसा व सुंदरकाण्ड का पाठ नियमित रूप से करें।

 इस मौके पर संगठन के नगर मंत्री राजू वर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि वे आगामी 16 अप्रैल शनिवार को पूर्णिमा के दिन भी हनुमान जन्मोत्सव अपने नजदीकी मंदिरों या घरों में हनुमान चालीसा पाठ व मंगल संध्या अरती करके धूमधाम से मनाएं। इस मौके पर जयदेव माटा, राजीव वर्मा, ओमप्रकाश वशिष्ठ, नरेंद्र शास्त्री, बृजभूषण गर्ग, सतीश दीवान, अनिल कुश, श्याम स्वामी, नानक खन्ना, अश्विनी शर्मा, पूनम मित्तल, अनीता बिंदलिश, किरण शर्मा, पूनम खन्ना, अनीता अधलखा, बबीता, संतोष गौड़, मोहिनी, माधवी, सरोज, संयोगिता, शिवानी शर्मा, मोना, सरला, पूनम गर्ग, बबीता शर्मा, मधु, मनीषा व अनीता शर्मा सहित काफी तादाद में महिलाएं मौजूद थी

फोटो कैप्शन 3.: सुंदरकांड पाठ में मौजूद श्रद्धालुगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है