ABSLM 19/04/2022 एस• के• मित्तल

सफीदों, नगर के बाईपास पर मंगलवार सुबह एक प्राईवेट सवारी बस व ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस में बैठी कई सवारियां मामूली रूप से घायल हो गई। वहीं बस व ट्रक दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सफीदों बाईपास पर एक प्राइवेट बस नंबर एचआर39-ई 4936 पानीपत से सफीदों होते हुए जींद जा रही थी। जैसे ही वह बाईपास से जींद रोड पर चढऩे लगी तो जींद की तरफ से आ रहे एक बड़े ट्रक नंबर आरजे09-9016 से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों ने पूरी सड़क को अवरूद्ध कर दिया और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस टक्कर में बस में बैठी करीब आधा दर्जन सवारियों को मामली चोटें आई।
फोटो कैप्शन 1.: टक्कर में आपस में फंसे दोनों वाहन।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है