AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बस की टक्कर में बाइक चालक की मौत

abslm 9/04/2022 एस• के• मित्तल  

    


सफीदों, राजकीय परिवहन की एक बस से टकराकर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। गांव भम्भेवा के पास हुए इस सड़क हादसे में जिला सोनीपत के पिनाना गांव का अमन चल बसा। उसके रिस्तेदार ईशापुर खेड़ी के धर्मबीर ने पिल्लूखेड़ा पुलिस को बयान देकर बस चालक पर आपराधिक मामला दर्ज कराया है जिसमे उसने कहा है कि उसकी बुआ का पोता अमन उनके बस स्टॉप पर उससे बातचीत करके जींद की तरफ जाने लगा था और वह उसके पीछे था। उसने देखा कि गांव भम्भेवा के समीप एक हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जींद के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने बस चालक पर मामला दर्ज किया है।
2.
पोल्ट्री हैचरी से उड़ाए 17 हजार

एस• के• मित्तल       
सफीदों, सफीदों-जींद सड़क मार्ग पर स्थित गांव बहादुरगढ़ की एक पोल्ट्री हैचरी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 17 हजार की नकदी चुरा ली। गुलाटी हैचरी के कर्मचारी संदीप ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अज्ञात चोर उनकी हैचरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचते हुए 17 हजार रुपए की नकदी ले उड़े। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
3.
परिजनों ने लापता महिला के साथ हादसे की जताई आशंका

एस• के• मित्तल       
सफीदों, शहर से 10 माह पूर्व अचानक लापता हो गई एक विवाहिता के साथ किसी हादसे की आशंका उसके परिजनों ने जताई है। स्थानीय वार्ड 7 की चमेली ने उसकी पुत्रवधु, उसके बेटे सतीश की विधवा अनिता, के 9 जून 2021 को लापता होने की रिपोर्ट यहां सिटी थाना में दर्ज कराई थी। उपनिरीक्षक अमृतलाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। लापता महिला के देवर संजीव ने शनिवार को बताया कि अनिता सतीश की मौत के बाद यहां कपड़ा बेचने का काम करती थी। उसने बताया कि उसके नाम उसके मायके रोहतक में लाखों की संपत्ति है और यहां के एक बैंक में उसके खाते में जमा विधवा पेंशन की 35 हजार रुपये की राशि भी निकाली नहीं गई है। संजीव ने उसके साथ किसी हाफसे की आशंका जताते हुए कहा कि वह कहीँ सकुशल होती तो अपने बैंक खाते से विधवा पेंशन की राशि जरूर निकालती।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है