abslm 26/04/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, स्वास्थ्य विभाग की टीम उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती के मिडल स्कूल में पहुंची और लोगों को मलेरिया से बचाव के टिप्स दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हैल्थ इंस्पेक्टर ईश्वर व रमेश, एलएचवी सुरेखा, एमपीडब्ल्यू पवन कुमार व शकुंतला देवी गांव में पहुंचकर लोगों व बच्चों को मलेरिया व डेंगू के कारणों, लक्षणों व उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल प्रांगण से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया बुखार है ठण्ड लगकर आता है। मलेरिया मादा एनोलीज जाति के मच्छरों से बहुत तेजी से फैलता है।
मलेरिया होने पर तुरंत रक्त की जांच करवाना व उपचार लेना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि घरो में कीटनाशकों का छिड़काव करवाएं, घरो में व आसपास गड्डों, नालियों, पानी की टंकियों, गमलो, टायर-ट्यूब मे पानी इकट़्ठा न होने दें। आमतौर पर यह मच्छर साफ पानी मे जल्दी पनपता है। इसलिए सप्ताह मे एक बार पानी से भरी टंकियों, मटकों व कूलर आदि खाली करके अवश्य सुखा दे। जहां पानी एकत्रित होने से रोका नहीं जा सके वहां पानी पर मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल (मोबिल ऑयल) छिडकें। खिड़कियों व दरवाजों में जालियां अवश्य लगवा लें। मच्छरदानी व मच्छर निवारक क्रीम का इस्तेमाल करें। बीमारी होने की स्थिति में तुरंत सरकारी अस्पताल में डाक्टर से संपर्क करें।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है