AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जिला स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहिब भीम राव रामजी अम्बेडकर जयंती शहर में जगह जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम

ABSLM 13/04/2022 एस• के • मित्तल       


जींद, जिला स्तर पर बाबा साहिब भीम राव रामजी अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कल 14 अप्रैल को सफीदों रोड स्थित सेक्टर 10 के पास बनी गुरू रविदास धर्मशाला में 11:15 पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. बी. आर. अम्बेडकर वैल्फैयर सोसायटी के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा।
जिला कल्याण अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने इस कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि जींद के विधायक डॉ कृष्णलाल मिढा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेगें। वहीं नगराधीश अमित कुमार ने बताया कि जींद खंड के बराह खुर्द गांव में दोपहर बाद एक बजे बाबा साहिब भीम राव रामजी अम्बेडकर जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेश कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेगें और अम्बेडकर भवन का शिलान्यास भी रखेंगे। साथ ही उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर बाद 2 बजे संत कबीर मार्ग पर बने संत कबीर छात्रावास में आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनुप धानक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेगें।

फोटो कैप्शन 7.: उपायुक्त मनोज कुमार

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है