AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

12 बोतल शराब बरामद

abslm5/5/2022 एस• के• मित्तल     



सफीदों,      सफीदों पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 बोतल शराब बरामद की है। नगर के पानीपत रोड़ पर गश्त के दौरान पुलिस को शहर की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक प्लास्टिक का कट्टा आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सफीदों शहर निवासी दीपक कुमार बताई। पुलिस ने उसके कट्टे को चेक किया तो उसमें से 12 बोतल ठेका शराब देशी मार्का जगाधरी नंबर वन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है