AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ABSLM 21/05/2022 

आज स्थानीय मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय, फतेहाबाद के विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों द्वारा दैनिक जागरण द्वारा चलाई गई मुहिम गो ग्रास संकल्प के तहत व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर यथा सम्भव गाय के लिए गो ग्रास उपलब्ध करवाने के लिए संकल्प लिया। विद्यार्थियों द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि वे खुद तो गो ग्रास की यथा सम्भव व्यवस्था तो अवश्य करेंगे साथ ही वे अपने परिवार, पड़ोसी व मित्रों को भी गो ग्रास सेवा में अपनी आहूति डालने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डा. जनक मैहता सहित महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है