वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 ABSLM 26/05/2022 एस• के• मित्तल  

  सफीदों, पालिका चुनावों की घोषणा होने के बाद सफीदों में सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशियों व लोगों ने वोटर लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वार्ड 4 के कई मतदाताओं उनके नाम मतदाता सूची के गायब होने की शिकायत की है। इस मामले को लेकर वार्ड 4 के लोग समाजसेवी योगी दीपक चौहान की अगुवाई में मिनी सचिवालय में पहुंचे और एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपा। मतदाताओं का आरोप है कि उनके नाम साजिश के तहत काट दिए गए है या दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए है। कई मतदाताओं को तो यह भी पता ही नहीं कि वार्ड 4 से कटने के बाद उनका मत कौन से वार्ड में शामिल किया गया है। शिकायत करने आए मोहित, रमेश, जगदीश भाटिया व राजबाला आदि ने बताया कि उनकी वोट वार्ड 4 में थी जो अब वहां से काट दी गई है।

राजबाला ने बताया कि उनके परिवार के 3 वोट वार्ड 4 से काटकर दो में जोड़ दिए गए हैं। इसी तरह मोहित के परिवार के चार वोट 2 वार्ड में शामिल कर दिए गए हैं। रमेश के परिवार के मत भी इसी तरह 4 से काट कर दो मे शामिल कर दिए गए हैं जबकि कई लोगों के वार्ड 4 से काटकर 3 मई शामिल किए गए। इन सबका कहना था कि उन्होंने इसके लिए कभी किसी को सहमति नहीं दी।

 
फोटो कैप्शन 7.: ज्ञापन देने आए वार्ड 4 निवासी। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है