स्टॉफ व विद्यार्थियों के सहयोग से एन.एस.एस. विभाग के तत्वाधान में अपरा एकादशी के उपलक्ष्य में मीठे पानी की छबील लगाई गई

 ABSLM 26/05/2022  LAXMAN SINGH 

स्थानीय मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय, फतेहाबाद में आज महाविद्यालय के स्टॉफ व विद्यार्थियों के सहयोग से एन.एस.एस. विभाग के तत्वाधान में अपरा एकादशी के उपलक्ष्य में मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर एन.एस.एस. स्वय सेवकों ने राहगीरों को मीठे पानी की सेवा देते हुए व साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डा. जनक रानी ने एन.एस.एस. इंचार्ज डा. गुंजन बजाज व प्रवक्ता बलवंत सिंह व समस्त स्टॉफ व विद्यार्थियों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार से अपनी सेवाएं देते रहने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है