abslm 7/05/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,जिला जींद के गांव रामराय में स्वयं सहायता समूह की एक महिला कार्यकत्र्ता अंजू के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में उपमंडल के गांव करसिंधु के पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सफीदों-पानीपत सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगाकर बैठी इन महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं के इस जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर सदर थाना के सब इंस्पेक्टर अंकुश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया-बुझाया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना था कि इस समूह की महिलाएं गांव में जाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा कार्य करती हैं तथा उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देती हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव में गरीब महिलाओं को समूह में जोड़कर उनको रोजगार दिला कर आगे बढ़ाने का काम करती हैं। इसी तरह कल स्वयं सहायता समूह की महिला अंजू जिला जींद के गांव रामराय में समूह की महिलाओं के साथ काम कर रही थी कि इसी गांव के पवन नामक व्यक्ति ने अंजू को गंदी-गंदी गालियां देकर उसके साथ हाथापाई व मारपीट करते हुए उसकेकपड़े फाड़ दिए व सिर फोड़ दिया। अपनी बहन अंजू को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने यह जाम लगाया है।
उन्होंने कहा कि उनका समूह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में काम करता है। इससे पहले भी समूह की महिलाओं के साथ कई बार छिटपुट घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनको न्याय और सुरक्षा का भरोसा नहीं मिल जाता तब तक उनका आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा। महिलाओं की बात सुनकर पुलिस ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे रास्ता खोल दें क्योंकि जाम लगने के कारण लोगों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिया कि सोमवार तक आरोपी को पकड़ लिया जाएगा तथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोल दिया लेकिन साथ में यह भी चेतावनी दी कि सोमवार तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से इसी प्रकार धरने पर बैठेंगीं।
फोटो कैप्शन 1.: सड़क पर जाम लगाकर बैठी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है